प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष व्यक्तियों, संगठनो, संस्थानों, ट्रस्ट तथा कंपनियों से स्वैछिक अनुदान / योगदान स्वीकार करता है ! प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष को दिए गए सभी अनुदान/ योगदान आयकर की धारा 80(जी) के तहत आयकर से छूट प्राप्त है ! सभी को यह सूचित किया जाता है की प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष एस एम् एस या मिस कॉल या इसी प्रकार के कोई अन्य सेवा प्रदाता के माध्यम से अनुदान / योगदान एकत्र नहीं करता है ! यह सुझाव दिया जाता है कि ऐसे किसी भी मेसेज या कॉल पर ध्यान न दें ! प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष का पैन नंबर AACTP4637Q है !
© 2018 प्रधानमंत्री कार्यालय