कार्यान्वयन अधीन परियोजनाएं

# PMNRF से वित्त पोषित परियोजनाएं

  • पश्चिम बंगाल में साइक्लोन शेल्टरों का निर्माण
    प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 138.65 करोड़ रूपए के अनुमोदित परिव्यय से पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्बा मेदिनीपुर जिलों में 50 बहु-उद्देशीय साइक्लोन शेल्टरों के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। सभी 50 साइक्लोन शेल्टरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इन्हें पश्चिम बंगाल के स्थानीय प्राधिकरण/राज्य सरकार को सौंपा जा चुका है।
  •  
  • केरल और लक्षद्वीप में साइक्लोन शेल्टरों का निर्माण
    प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से केरल और लक्षद्वीप में 01- 01 बहु-उद्देशीय साइक्लोन शेल्टर के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। 2.24 करोड़ रूपए की लागत से वडकरा, केरल में 01 साइक्लोन शेल्टर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे स्थानीय प्राधिकरण को सौंपा जा चुका है।
    मिनीकोय द्वीप, लक्षद्वीप में 01 साइक्लोन शेल्टर का निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है। इस साइक्लोन शेल्टर के लिए 3.37 करोड़ रूपए की लागत को मंजूरी दी गई है।
  •  
  • 2014 में जम्मू और कश्मीर में बाढ़ से संबंधित परियोजनाएं
     
    • क्षतिग्रस्त पाठ्य पुस्तकों को बदलनाः स्कूल विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों के 1,18,500 सेट बांटे गए थे। इसके अतिरिक्त, 5 केंद्रीय विद्यालयों और 3 जवाहर विद्यालयों को पाठ्यपुस्तकों के 180 सेट बांटे गए थे। इस परियोजना को स्कूल शिक्षा विभाग, जम्मू और कश्मीर ने क्रियान्वित किया था। इस परियोजना की कुल लागत 4.08 करोड़ रूपए थी।
    •  
    • श्रीनगर, लेह और जम्मू के छः अस्पतालों में क्षतिग्रस्त चिकित्सा उपकरणों को बदलनाः एनडीएमए कार्यान्वयन एजेंसी है। एनडीएमए द्वारा 217 मदें मैसर्स एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड के जरिए खरीदी गई हैं और 71 चिकित्सा उपकरण एनडीएमए के परामर्श से सीधे जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा खरीदे गए हैं। इस परियोजना की कुल लागत 142.15 करोड़ रूपए है।
    •  
    • क्षतिग्रस्त घरों का पुनर्निर्माणः पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त पक्के और कच्चे घरों के पुनर्निर्माण को मंजूर की गई दर प्रत्येक के लिए क्रमशः 1 लाख रूपए और 50,000 रूपए थी। बुरी तरह क्षतिग्रस्त पक्के और कच्चे घरों के पुनर्निर्माण की दर प्रत्येक के लिए क्रमशः 50,000 रूपए और 10,000 रूपए थी। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त प्रत्येक पक्के और कच्चे घरों के पुनर्निर्माण की दर क्रमशः 25,000 रूपए और 5,000 रूपए थी। पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 21,088 पक्के और कच्चे घरों तथा बुरी तरह और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 1,97,652 पक्के और कच्चे घरों के लिए कुल मिलाकर 565 करोड़ रूपए जारी किए गए थे।
    •  
    • कंबलों की खरीदः 5 करोड़ रूपए की लागत से 01 लाख कंबल खरीदे गए थे जिन्हें जम्मू और कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों में बांटा गया।
    •